पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में मंत्री अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने और वहां हिंदुओं की हत्या का बदला लेने की बात कही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में मंत्री अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश को लेकर कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्जा करने की बात कहते हुए उन्होंने वहां हिंदुओं की हत्याओं का बदला लेने की भी बात कही।
विज्ञापन
हिंदुओं की हत्या को लेकर दी चेतावनी
अर्जुन सिंह ने कहा "16 दिसंबर तक हम बांग्लादेश पर कब्जा कर लेंगे। अब बहुत हो चुका है, बांग्लादेश के लिए कोई बहाना नहीं है। जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की गई है, उसका बदला हम जरूर लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।"
North 24 Parganas, West Bengal: Minister Arjun Singh says, "By December 16, we will take over Bangladesh—enough is enough, there is no excuse for Bangladesh anymore. The way Hindus have been killed in Bangladesh, we will definitely avenge that; there is no doubt about it..." (24/11)
बांग्लादेश को लेकर बयान से बढ़ा विवाद
अर्जुन सिंह का यह बयान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और भारत-बांग्लादेश संबंधों को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सामने आया है। उनके बयान में 16 दिसंबर की समयसीमा का भी जिक्र किया गया है।