फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 14-20 सितंबर को 'सेवा सप्ताह' मनाएगी केंद्र सरकार

Tue, 10 Sep 2019 11:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'हम 14-20 सितंबर के बीच सेवा सप्ताह मनाएंगे। अस्पतालों में उपयोगी लेख वितरित करने पर ध्यान दिया जाएगा, प्रत्येक जिले में 10 दिव्यांगों की जिम्मेदारी ली जाएगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी।'

विज्ञापन

 

वहीं काशी में भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाया जाएगा। उनके जीवन से जुड़ी पुस्तकें समाज के प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। सेवा सप्ताह के तहत प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी प्रत्येक मंडल में लगाई जाएगी। विधानसभा स्तर पर सेवा कार्यक्रम होंगे।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हर एक जिले में वहां के सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, ब्लाक सभी जनप्रतिनिधि किसी न किसी इंटर या डिग्री कालेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। जल संरक्षण, प्लास्टिक का बहिष्कार एवं स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी जिले की सभी आठों विधान सभाओं में सेवा कार्यों के कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही उनके पुराने दुर्लभ चित्रों को नमो एप पर डाउनलोड करने का भी अभियान चलाया जाएगा। पार्टी विभिन्न संस्थाओं के द्वारा दिव्यांग जनों को गोद लेने का कार्यक्रम भी चलाएगी। इससे समाज के द्वारा उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार आदि की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें