फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं ने अर्जुन और परिणीति को सुनाया ‘हमसफर के लिए उनका सफर’

Mon, 15 Oct 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज में भले ही आधुनिकता आ गई हैं, लेकिन दो बेटियों की मां को जीवनसाथी बनाना मंजूर नहीं है। ऐसी महिलाएं परिवार और पति से प्रताड़ित ही नहीं होती बल्कि घर छोड़ने के मजबूर हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ प्रेम संबंधों को लेकर पूर्वाग्रह है।

विज्ञापन


बावजूद इसके कुछ लोग समाज की परिपाटी और रुढ़िवादिता को तोड़ते हुए आगे आते हैं और बेसहारा महिलाओं को जीवनसंगिनी बनाकर उन्हें न केवल संबल देते हैं बल्कि और लोगों को भी प्रेरित करते हैं। अमर उजाला ने ‘हमसफर के लिए सफर’ प्रतियोगिता का आयोजन कर कुछ ऐसी ही महिलाओं और युवाओं की कहानी सामने लाने की पहल की। 

प्रतियोगिता के विजेताओं को  सोमवार को ‘आप की कहानी अर्जुन और परिणीति को सुनानी’ कार्यक्रम के जरिए फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की स्टारकास्ट टीम अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा से रूबरू करवाया। कार्यक्रम में ऐसी महिलाएं भी शामिल हुईं जिन्हें दो बेटियां होने के कारण परिवार और पति से प्रताड़ना मिली और घर से बेदखल होना पड़ा। उन्होंने अपनी प्रेम कहानी, खुशियां और सामाजिक पूर्वाग्रहों से होने वाली दिक्कतों को साझा किया। 
विज्ञापन


अमर उजाला का प्रयास काबिले तारीफ: परिणीति
परिणीति ने कहा ‘अमर उजाला’ ने दो बेटियों की मां को जीवनसाथी बनाने की कहानी सामने लाकर काबीले तारीफ काम किया है। समाज को ऐसी प्रेम कहानी व जज्बे से रूबरू करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटियां होने के चलते परिवार से प्रताड़ित महिलाओं के जज्बे को वह सलाम करती हैं। मैं समाज को संदेश देना चाहती हूं कि बेटियां बोझ नहीं होती हैं।  

मीनू की कहानी सुनकर अर्जुन कपूर और परिणीति उसके पति व परिवार के जज्बे को सलाम करते नजर आए। दरअसल मीनू की दो बेटियां हैं, लेकिन पति ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। उसे लगता था कि बेटियां उसके लिए बोझ है। बेसहारा मीनू ने उसे जीवनसाथी बनाने वाले शख्स और खुद की कहानी बयां की तो कार्यक्रम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 

ईमानदारी और प्रेम मायने रखता है: अंजलि
ग्रेटर नोएडा निवासी अंजलि ने बताया कि शादी में पैसा या अमीर-गरीब होना जरूरी नहीं होता है। बल्कि ईमानदारी और प्रेम मायने रखता है। मैंने अपने पति में इन्हीं आदतों को देखकर उन्हें जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। रामपुर निवासी प्रिया सिंह अर्जुन कपूर से मिलकर बेहद खुश हुईं।

अर्जुन ने प्रिया को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आपका परिवार आपके प्रेमी से शादी के लिए मान जाएगा। आगरा के आमिर कुरेशी ने अपनी प्रेम कहानी को बयां करते हुए कहा कि प्रेम किसी शब्द व खूबसूरती का मोहताज नहीं होता है। बस दिल मिलने की बात होती है, फिर सब साथ दे देते हैं। विजेताओं व पाठकों ने को बॉलीवुड स्टारकास्ट टीम को अपने किस्से सुनाने के साथ सेल्फी भी लीं।  


 सुकेश कुमार(बरेली), डॉ. कटियार (कानपुर) , आरआमिर कुरेशी (आगरा), शुभम बाजपेयी (ललितपुर), अमित बरोलिया(आगरा), संगीता(बनारस), प्रदीप (देहरादून), अंशु गुप्ता (मुरादाबाद), अंजलि (ग्रेटर नोएडा), प्रिया सिंह (रामपुर) व मीनू।  

विज्ञापन

‘हमसफर के लिए सफर’ प्रतियोगिता के विजेता 

 सुकेश कुमार(बरेली), डॉ. कटियार (कानपुर) , आरआमिर कुरेशी (आगरा), शुभम बाजपेयी (ललितपुर), अमित बरोलिया(आगरा), संगीता(बनारस), प्रदीप (देहरादून), अंशु गुप्ता (मुरादाबाद), अंजलि (ग्रेटर नोएडा), प्रिया सिंह (रामपुर) व मीनू।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें