फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Visa Rules: अर्जेंटीना की यात्रा और भी आसान; वैध अमेरिकी वीजा वाले भारतीय नागरिकों के लिए नियमों में दी गई ढील

Thu, 28 Aug 2025 08:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीजा की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत और अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। जुलाई में दोनों पक्षों ने नई दिल्ली में कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दूसरी बैठक आयोजित की थी, जिसमें भारतीय सह-अध्यक्ष और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित कई अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया था।
विज्ञापन
भारत के इस मंदिर में हवाई जहाज चढ़ाने पर जल्द मिलता है वीजा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने बुधवार को एलान किया कि उनके देश ने वैध अमेरिकी वीजा रखने वाले भारतीय नागरिकों के लिए नियमों में ढील दी है। आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित एक प्रस्ताव के अनुसार, अमेरिका के पर्यटक वीजा वाले भारतीय नागरिक अब अर्जेंटीना के वीजा के लिए अलग से आवेदन किए बिना अर्जेंटीना में प्रवेश कर सकेंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में राजदूत कॉसिनो ने कहा, 'अर्जेंटीना सरकार ने अमेरिकी वीजा वाले भारतीय नागरिकों के लिए देश में प्रवेश को आसान बना दिया है। आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित प्रस्ताव, पर्यटक वीजा वाले भारतीय नागरिकों को अर्जेंटीना वीजा के लिए आवेदन किए बिना अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति देता है। यह अर्जेंटीना और भारत दोनों के लिए एक शानदार खबर है। हम अपने अद्भुत देश में और अधिक भारतीय पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।'

भारत और अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे
वीजा की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब भारत और अर्जेंटीना कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। जुलाई में दोनों पक्षों ने नई दिल्ली में कृषि पर संयुक्त कार्य समूह (JWG) की दूसरी बैठक आयोजित की थी, जिसमें भारतीय सह-अध्यक्ष और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित कई अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया था। दोनों घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


'अर्जेंटीना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार'
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक की सह-अध्यक्षता अर्जेंटीना की ओर से कृषि, पशुधन और मत्स्य पालन सचिव सर्जियो इराटा ने की। दोनों पक्षों ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने में एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में बैठक के महत्व को रेखांकित किया। बैठक के दौरान देवेश चतुर्वेदी ने इस बात पर जोर दिया कि अर्जेंटीना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी सहयोग, ज्ञान, प्रौद्योगिकियों और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की भावना पर आधारित है, जिससे दोनों देशों को लाभ होता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कृषि यंत्रीकरण, कीट नियंत्रण, जलवायु-अनुकूल कृषि और संयुक्त अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में अवसर मौजूद हैं।

भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए अर्जेंटीना की प्रतिबद्धता पर जोर
इसके जवाब में सर्जियो इराटा ने भारत के साथ अपनी मूल्यवान साझेदारी को मजबूत करने के लिए अर्जेंटीना की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण, जीनोम संपादन और पादप प्रजनन तकनीकों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने में अर्जेंटीना की गहरी रुचि पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि कि दोनों देश, अपने समृद्ध कृषि अनुभव के साथ, उत्पादकता बढ़ाने, मशीनीकरण को बढ़ावा देने और किसानों के कल्याण में सुधार लाने में एक-दूसरे के पूरक बनने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें