एक अमेरिकी महिला पत्रकार को सोशल मीडिया पर लोगों ने उस वक्त ट्रोल करना शुुरू कर दिया जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्विटर पर मौजूदगी के बारे में सवाल पूछ लिया। बता दें कि मोदी ट्विटर पर दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।
मेगिन कैली, नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी में पत्रकार और न्यूज एंकर हैं। शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की बैठक के पहले वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मोदी से रूबरू हुईं। दरअसल में वह इस मुलाकात की मध्यस्थता करने वाली थीं। आते ही कैली ने पुतिन और मोदी से हाथ मिलाया और इसके बाद जब प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर छाते के साथ उनकी तस्वीर की प्रशंसा की तो कैली ने तुरंत मोदी से सवाल कर लिया कि ‘‘क्या आप ट्विटर पर हैं?’’
इस सवाल पर मोदी जोर से हंस पड़े और कहा कि उन्होंने ‘हां’ में अपना जवाब दिया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद मोदी ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले दूसरे नेता हैं।
इस मुलाकात का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। लोगों ने आश्चर्य जताया कि आखिर सवाल पूछने से पहले वह अपनी तैयारी ठीक से करके क्यों नहीं आईं।
प्रमुख बौद्ध पुजारी को पीएम ने भेंट की ‘उर्गा कंजूर’
एजेंसी
सेंट पीटर्सबर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय डटसान गुंजेचोइनेई बौद्ध मंदिर के प्रमुख पुजारी को ‘उर्गा कंजूर’ के 100 से ज्यादा खंड भेंट किए। ‘उर्गा कंजूर’ एक पवित्र तिब्बती बौद्ध ग्रंथ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट करके बताया कि सेंट पीटर्सबर्ग के डटसान गुंजेचोइनेई बौद्ध मंदिर के प्रमुख पुजारी जम्पा दोनोर, बुदा बालजेविच बडमायेव को ‘उर्गा कंजूर’ भेट की।