फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 09 Apr 2019 06:33 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन

विज्ञापन
छापेमारी पर सीबीडीटी का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी मुख्यालय भेजे गए करोड़ों रुपये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां जारी छापेमारी में करोड़ों के अवैध लेनदेन का पता चलने के बीच केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सीबीडीटी ने कहा कि दिल्ली के तुगलक रोड स्थित एक महत्वपूर्ण शख्स के घर से 20 करोड़ नकद एक बड़े दल के दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि तुगलक रोड में कई विशिष्ट लोग रहते हैं। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



आज थम जाएगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर, 11 अप्रैल से शुरू होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार को शाम 5 बजे थम जाएगा। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में संसदीय सीटों के लिए 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इस सीटों के लिए 11 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क साधेगी आप, 13,814 बूथ अध्यक्षों को दिया जिम्मा

आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का दूसरा चरण लॉन्च करने जा रही है। रणनीतिक तौर पर यह फेज करीब 35 लाख मतदाताओं से सीधे संपर्क करने का होगा। पार्टी ने अभियान का जिम्मा आप के करीब 13,814 बूथ अध्यक्षों को दिया है। प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, दस अप्रैल से अभियान लॉन्च किया जाएगा। तीन अलग-अलग चरणों में इसके जरिए पार्टी आम मतदाताओं से संपर्क करेगी।

पढ़ें पूरी खबर..


फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ की रिलीज पर फिलहाल रोक से इनकार, आज फिर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता अमन से कहा कि पहले वह स्पष्ट करें कि फिल्म में क्या दिखाया गया है और उन्हें किस बात पर आपत्ति है। शीर्ष अदालत मंगलवार को एक बार फिर इस पर सुनवाई करेगी। 

पढ़ें पूरी खबर..


टेरर फंडिंग मामला: एनआईए ने मीरवाइज से आठ घंटे की पूछताछ, आज फिर देने होंगे जवाब

टेरर फंडिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सामने पेश हुए। एनआईए ने मीरवाइज से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने उनसे मंगलवार को भी पूछताछ करेगी। मीरवाइज के साथ तीन और अलगाववादी नेता अब्दुल गनी भट, बिलाल लोन और मौलाना अब्बास अंसारी से भी पूछताछ की गई।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें