बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ से खतरे के मद्देनजर मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने तूफान के चलते अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है।
पढ़ें पूरी खबर..
लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के लिए थम गया प्रचार, 71 सीटों पर कल होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। नौ राज्यों की 71 सीटों पर 945 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला सोमवार को होने वाले मतदान में होगा। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, यूपी व राजस्थान की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्यप्रदेश की 6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान होगा।
पढ़ें पूरी खबर..
अगले सप्ताह ब्रह्मोस मिसाइल को सुखोई विमान से छोड़ने का होगा परीक्षण
दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का दर्जा रखने वाली ब्रह्मोस मिसाइल के हवा से छोड़े जाने वाले संस्करण का परीक्षण अगले सप्ताह हो सकता है। भारतीय वायुसेना और डीआरडीओ ने देश की हवाई क्षमता बढ़ाने के लिए इस परीक्षण को किए जाने की पूरी तैयारी कर ली है।
पढ़ें पूरी खबर..
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अदालत में पेश होने 1 मई को लौटेंगे पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ अगले महीने 1 मई को स्वदेश लौटेंगे। पूर्व राष्ट्रपति पर देशद्रोह का आरोप है और इसी मामले में उन्हें 2 मई को अदालत में पेश होना है। मुशर्रफ के वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी। वकील के मुताबिक, 75 वर्षीय मुशर्रफ 2 मई को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
कनाडा के कानून की वजह से भारत नहीं आ पाए कन्नौज के पिता पुत्र के शव
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर रामनिवास मिश्रा और उनके बेटे का शव कनाडा से भारत ना ला पाने की वजह धन की कमी नहीं बल्कि कनाडा का कानून है। मिश्रा और उनके 10 वर्षीय बेटे श्रेयान की मौत कनाडा के विनिपेग में अपने अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में डूबने से हो गई थी।
पढ़ें पूरी खबर..