फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 26 Apr 2019 05:36 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन
वाराणसी: पीएम आज 11 से 12 के बीच करेंगे नामांकन, शामिल होंगे एनडीए के नेता
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 11 से 12 बजे के बीच सर्वार्थ सिद्धि योग में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 10 बजे से पहले शहर कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन करेंगे। यहां से वह मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, अंधरापुल और नदेसर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट के रायफल क्लब में उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करना है। 

पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन


मायावती की बुंदेलखंड में चुनावी रैली आज,  बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में मागेंगी वोट


बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को बुंदेलखंड में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली करेंगी। हमीरपुर व जालौन लोकसभा की यह संयुक्त जनसभा कोच रोड उरई (जालौन) में होगी। हमीरपुर व जालौन दोनों ही सीटें गठबंधन में बसपा के हिस्से में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

नीरव मोदी की रिमांड पर सुनवाई आज, जेल से वीडियोलिंक के जरिए कोर्ट में होगा पेश

13400 करोड़ रुपये पीएनबी घोटाले के आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी की रिमांड पर शुक्रवार को लंदन की कोर्ट में सुनवाई होगी। नीरव के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्यवाही चल रही है। 48 वर्षीय कारोबारी पिछले महीने अपनी गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। 

पढ़ें पूरी खबर- 

IPL 2019: घर में जीत का सिक्सर लगाने उतरेगी चेन्नई, मुंबई के खिलाफ मुकाबला आज

चेन्नई भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जरूरी 16 अंक के साथ कट ऑफ तक पहुंच गई हो लेकिन वह शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में जीत के जरिए शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी। चेन्नई इस सीजन में घरेलू मैदान में पिछले पांच मैचों से अजेय रही है।

पढ़ें पूरी खबर- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें