फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 16 Apr 2019 07:04 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातचीत में बोले पीएम मोदी, नेहरू से मनमोहन तक अन्याय, इसलिए कांग्रेस का अब 'न्याय' पर दांव

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित हो गया है। एक ही मुद्दा है- मोदी लाओ या मोदी हटाओ। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी खुद ऐसा नहीं मानते। वे साफ कहते हैं कि चुनाव देश की जनता पर केंद्रित है। नरेंद्र मोदी का विशेष इंटरव्यू।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



चुनाव आयोग सख्त: आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर भी लगी रोक

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर भी रोक लगा दी है। मेनका पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने जबकि आजम पर जया प्रदा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। 

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हो सकता है आतंकी हमला, संदिग्धों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन जारी

वैष्णो देवी यात्रा के प्रमुख पड़ाव सांझी छत्त के आसपास के जंगलों में संदिग्धों की सूचना पर सोमवार को व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। एहतियातन शाम को भैरो घाटी तथा यात्रा के प्राचीन मार्ग को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि, नए मार्ग से यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। भवन में दर्शन पर भी कोई प्रभाव नहीं दिखा। सर्च ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा। 

पढ़ें पूरी खबर..


मोदी को आवंटित प्लॉट की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी हलफनामे में उनको गांधीनगर में आवंटित किए गए प्लॉट की जानकारी नहीं देने पर इसकी जांच एसआईटी से कराने की मांग की गई है। महाराष्ट्र के साकेत गोखले से सोमवार को यह याचिका दायर की।

पढ़ें पूरी खबर..


दिल्ली-एनसीआर में देर रात धूल भरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली एनसीआर में सोमवार देर रात अचानक तेज धूल भरी आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जहां दिनभर एक ओर चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे ने शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर रखी है, वहीं रात को अचानक आई तेज आंधी के बाद बारिश ने मौसम बदलकर रख दिया। दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार रात आंधी से पहले ही दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी।     

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें