आज होनी है एसबीआई और जेट प्रबंधन के बीच कर्ज चुकाने को लेकर अहम बैठक
घाटे से जूझ रही जेट एयरवेज के 1100 पायलटों ने वेतन न मिलने के कारण सोमवार से विमान न उड़ाने का जो फैसला लिया था, उसे फिलहाल टाल दिया है। जेट पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने कहा कि कंपनी प्रबंधन और एसबीआई के बीच आज होने वाली अहम मुलाकात के कारण उसने फैसला पलटा है। अब इस मीटिंग के आधार पर ही विमान न उड़ाने पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर..
यूपी: 1216 केंद्रों पर 6.09 लाख अभ्यर्थी आज देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा आज सोमवार को होगी। 15 जिलों में 1216 केंद्रों पर 6 लाख 9 हजार 209 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर केंद्र पर दो ऑब्जर्वर परीक्षा की निगरानी करेंगे। पहली पाली में पेपर सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होगा।
पढ़ें पूरी खबर..
लोकसभा चुनाव 2019: आज अमरोहा में मायावती और कासगंज-मुरादाबाद में रैली करेंगे अखिलेश
आज (सोमवार) बसपा सुप्रीमो मायावती अमरोहा में मतदाताओं को साधेंगी। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कासगंज और मुरादाबाद में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जहां मायावती गठबंधन बसपा प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। वहीं अखिलेश यादव लोकसभा क्षेत्र एटा से प्रत्याशी कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के पक्ष में बारह पत्थर का मैदान कासगंज और लोकसभा क्षेत्र मुरादाबाद से प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन के समर्थन में 1.35 बजे गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मुरादाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
मुंबई के धारावी में निर्माणाधीन इमारत ढही, 1 की मौत और 3 घायल, बचाव कार्य जारी
मुंबई के धारावी में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां स्थित पीएमजीपी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढ़ह गया, इसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में कराकर, राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर..
10 दिन के अंदर मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, आज से बदल जाएगी व्यवस्था
परिवहन विभाग में आवेदन के 10 दिन के भीतर आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा। विभाग के लखनऊ मुख्यालय से रजिस्टर्ड डाक से लाइसेंस आवेदक के घर पहुंचेगा। प्रदेश में यह व्यवस्था सोमवार से शुरू होने जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर..