कांग्रेस दिल्ली लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को नकारते हुए पार्टी ने चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिया है। गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन गई। हालांकि पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर पेच फंस हुआ है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जल्द ही सातों लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर..
2200 सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज रवाना होगा पाकिस्तान, 21 अप्रैल को होगी वापसी
पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद पहली बार 2200 सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को पाकिस्तान रवाना होगा। बैसाखी के उपलक्ष्य में पाक ने ये वीजा जारी किए हैं। अटारी से तीन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर से 839 श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
भारत की आबादी 1.36 अरब हुई, 9 साल में 1.2 फीसदी की दर से बढ़ी : यूएन
भारत की आबादी 2010 से 2019 के बीच 1.2 की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है, जो चीन की वार्षिक वृद्धि दर के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा है। 2019 में भारत की जनसंख्या 1.36 अरब पहुंच गई है, जो 1994 में 94.22 करोड़ और 1969 में 54.15 करोड़ थी। विश्व की जनसंख्या 2019 में बढ़कर 771.5 करोड़ हो गई है, जो पिछले साल 763.3 करोड़ थी।
पढ़ें पूरी खबर..
चुनावी बॉन्ड खरीदारों की पहचान पर शीर्ष अदालत का फैसला सुरक्षित, आज सुनाया जाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि इलेक्टोरल बॉन्ड के खरीदारों की पहचान ही नहीं हो पाई, तो चुनावों में काले धन पर रोक लगाने के सरकार के प्रयास व्यर्थ होंगे। चुनावी बॉन्ड की वैधता को चुनौती देने वाली एनजीओ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। शीर्ष अदालत शुक्रवार को 10:30 बजे इस पर अपना फैसला सुनाएगी।
पढ़ें पूरी खबर..
आईडीबीआई बैंक का कर्ज आज से सस्ता, नई ब्याज दर प्रभावी
एलआईसी के स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने कर्ज की ब्याज दरों में पांच आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने यह कटौती अपने ज्यादातर अवधि के कर्जों के लिए घटा दिया है। बैंक की नई ब्याज दर शुक्रवार यानी 12 अप्रैल से प्रभावी होंगी। बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने एक वर्ष की अवधि के कर्ज की ब्याज दर घटाकर नौ फीसदी कर दी है।
पढ़ें पूरी खबर..