मकान-दुकान और अन्य सुविधाओं से जुड़े ये अहम बदलाव आज से आपकी जिंदगी में होंगे लागू
आज वित्तीय वर्ष 2019-2020 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में आज सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही बैंक खुले रहेंगे लेकिन बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे होने के कारण ग्राहकों का कोई काम नहीं होगा। सिर्फ बैंककर्मी अपना काम निपटाएंगे। अब उन अहम बदलावों पर गौर किजिए जो आज से लागू होंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
आज बैंकों में रहेगा अवकाश, नए वित्त वर्ष की शुरुआत
देश के सभी बैंकों में सोमवार को अवकाश रहेगा। चूंकि 31 मार्च को 2018-19 वित्त वर्ष समाप्त हो रहा है और 1 अप्रैल से नया वित्त शुरू हो जाएगा, लिहाजा रिजर्व बैंक ने सोमवार को बैंकों को बंद रखने का निर्देश दिया है। हालांकि सोमवार को सिर्फ कर्मचारियों के लिए ही बैंक खुले रहेंगे लेकिन बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे होने के कारण ग्राहकों का कोई काम नहीं होगा। सिर्फ बैंककर्मी अपना काम निपटाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
एक और इतिहास रचने को इसरो ने शुरू की 27 घंटे की उल्टी गिनती
अंतरिक्ष के क्षेत्र में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे इसरो ने एक और इतिहास रचने के लिए रविवार को 27 घंटे की उल्टी गिनती शुरू कर दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्वदेशी सर्विलांस सैटेलाइट एमसैट के साथ 28 विदेशी नैनो सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में भेजेगा।
पढ़ें पूरी खबर..
सरलीकृत जीएसटी फॉर्म आज नहीं होगा लांच, करना होगा इंतजार
पायलट प्रोजेक्ट के तहत मासिक जीएसटी रिटर्न भरने के लिए नए सरलीकृत फॉर्म 1 अप्रैल से उपलब्ध नहीं होंगे। नए फॉर्म अधिसूचना जारी होने एवं सॉफ्टवेयर तैयार होने के बाद जारी किए जाएंगे। नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जुलाई, 2019 से इसे पूरे देश में अनिवार्य किया जाना है।
पढ़ें पूरी खबर..
खुशखबरी: दिल्ली मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर के निर्माण का पहला चरण शुरू
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट से फेज-4 की तीन लाइनों को मंजूरी मिलने के बाद अब इनके निर्माण का पहला चरण शुरू हो गया है।
पढ़ें पूरी खबर..