रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को तीनों
सेनाओं के लिए 7.40 लाख असॉल्ट राइफलों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके लिए 12,280 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 1,819 करोड़ रुपये की लागत से लाइट मशीन गन (एलएमजी) भी खरीदी जाएंगी।
सेना के लिए 5,719 स्नाइपर राइफलों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। यह सौदा 982 करोड़ रुपये का होगा। रक्षा मंत्री
निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में ये फैसले लिए गए।