फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 गाइडेड बमों और 131 बराक मिसाइलों की खरीद को मिली मंजूरी

Wed, 03 Jan 2018 08:11 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman
विज्ञापन
सरकार ने मंगलवार को वायुसेना के लिए 240 गाइडेड बमों और नौसेना के लिए 131 बराक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी दी। इन रक्षा खरीद की कुल लागत 1,714 करोड़ रुपये है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन दो खरीद प्रस्तावों को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंजूरी दी।
विज्ञापन


सटीक दिशानिर्देशित लड़ाई के हथियारों की श्रेणी में आने वाले इन बमों को 1,254 करोड़ रुपये की राशि में रूस के मेसर्स जेएससी रोसनबोरन एक्सपोर्ट्स से खरीदा जा रहा है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि बमों की खरीद वायुसेना के आक्रामक क्षमताओं को बढ़ाने के अलावा वायुसेना की हथियार क्षमता में सटीक दिशानिर्देशित लड़ाई के हथियारों की कमी को पूरा करेगी। बयान में कहा गया कि 131 बराक मिसाइलों और संबधित उपकरणों को इस्राइल के राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम लिमिटेड से 460 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा जाएगा। ये मिसाइलें जमीन से हवा में मार करने में सक्षम हैं।

पढ़ें- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- मेक इन इंडिया में DRDO का अहम रोल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मिसाइलों का इस्तेमाल समुद्री जहाज रोधी मिसाइल के खिलाफ समुद्री जहाज से छोड़ी जाने वाली मिसाइल रोधी रक्षा प्रणाली के तहत किया जाएगा। क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अपने सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता को बढ़ाने के सरकार के प्रयासों का तहत यह खरीद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें