India-US: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि से व्यापार समझौते पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ताया कि उन्होंने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के लाभकारी व्यापार समझौते पर चर्चा की। गोयल ने एक्स पर बैठक की एक तस्वीर को साझा किया और लिखा, 'भारत पहले, विकसित भारत और हमारी व्यापाक रणनीतिक साझेदारी का मार्गदर्शन होगा।'
विज्ञापन
पीयूष गोयल पिछले हफ्ते अमेरिका में थे। उनसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका का दरा किया था और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने 2025 के अंत तक एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत की थी। उन्होंने इस बात पर भी सहमति जताई थी कि इन वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नियुक्त किया जाएगा।
दोनों नेताओं ने बैठक में फैसला लिया था कि वे व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे, ताकि उनके नागरिक और अधिक समृद्ध हों, देश मजबूत हों, अर्थव्यवस्थाएं और नवाचार बढ़े।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को गहरा करने पर सहमति जताई, ताकि ऐसा विकास सुनिश्चित किया जा सके, जो निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन को बढ़ावा दे सके। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार के लिए एक 'मिशन 500' लक्ष्य निर्धारित किया, जिसमें 2030 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य है।
अमेरिका ने कई बार कहा है कि भारत दुनिया के उन देशों में से है, जो उच्च टैरिफ लगाता है और इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है। अमेरिकी व्यापार मंत्री हावर्ड लुटनिक ने हाल ही में कहा था कि वहग भारत के साथ एक व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत करना चाहते हैं, जिसमें उत्पादों के बजाय पूरे व्यापार संबंध को ध्यान में रखा जाएगा।