संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा-2017 के आवेदन करने की आखिरी तारीख शुक्रवार यानि 17 मार्च घोषित की गई है। जिन छात्रों ने अभी तक यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया वो आज शाम 6 बजे तक संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://www.upsconline.nic.in/mainmenu2.php पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
980 वैकेंसी के लिए यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 18 जून को होगी। आवेदक को प्रारंभिक परीक्षा से तीन हफ्ते पहले ई-प्रवेश प्रमाणपत्र दे दिया जायेगा। साथ ही आयोग की वेबसाइट पर भी अपने प्रवेश प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा ली जायेगी। जिसमें विकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे।
जो छात्र प्रारंभिक परीक्षा में पास होता है तो वही छात्र मुख्य परीक्षा देने के योग्य होगा। दूसरे चकण यानि मुख्य परीक्षा में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जायेगा। विकल्पीय प्रश्नों के लिए नेगेटिव मार्किंग की होगी। जो छात्र प्रारंभिक परीक्षा के पास होंगे उनकी मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होगी।