फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड वॉर : एपल-अमेजन का कारोबार चीन से आएगा भारत, बढ़ी उम्मीदें

Fri, 30 Aug 2019 07:10 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • फॉक्सकॉन को हॉन हाई प्रिसीसन इंडस्ट्री कंपनी के नाम से भी जाना जाता है।
  • कंपनी ने चार साल पहले भारत में अपनी फैक्टरी लगाई थी।
  • 81 फीसदी कंपनियों का मानना है कि उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल से चीन और अमेरिका में चल रहे व्यापार युद्ध के बीच भारत के लिए उम्मीदें बढ़ी हैं। इस विवाद के चलते फिलहाल चीन में काम कर रही अमेरिकी कंपनियां भारत को अपने लिए ज्यादा अनुकूल मान रही हैं।

विज्ञापन


इसलिए अब ताईवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने अपना कारोबार भारत में शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत एपल आईफोन और अमेजन ईको का उत्पादन अब चीन से भारत स्थानांतरित हो रहा है।

फॉक्सकॉन को हॉन हाई प्रिसीसन इंडस्ट्री कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। इस कंपनी ने चार साल पहले भारत में अपनी फैक्टरी लगाई थी। इसमें अभी दो एसेंबली प्लांट चल रहे हैं। अब दो और प्लांट खोलने की योजना है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष व्यापार युद्ध के कारण डोनाल्ड ट्रंफ ने चीन के हजारों उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। इसमें गजट बनाने वाली फॉक्सकॉन द्वारा निर्मित आईफोन, अमेजन ईको स्पीकर आदि शामिल हैं। 

इस बीच चीन में काम कर रही अमेरिकी कंपनियों का कहना है कि उन्हें चीनी निर्माताओं से अनुचित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जारी यूएस-चीन व्यापार परिषद की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 81 फीसदी कंपनियों का मानना है कि उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 73 फीसदी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें