फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

iphone: भारत में कर्मचारियों की संख्या को दोगुनी करेगी एपल, 2025 तक हर चौथा आईफोन भारत में बनेगा

Tue, 14 Feb 2023 06:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने कहा, वह एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थापित कर रही है। इसमें मनोरंजन और शिक्षा के लिए 15 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। चेन्नई के इसके कारखाने में 85 फीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
Apple IPhone - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपल की आपूर्तिकर्ता फिनलैंड की सालकांप भारत में तीन साल में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 25,000 करेगी। फिलहाल चेन्नई के इसके कारखाने में 12 हजार कर्मचारी हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, चीन का सप्लाई चेन एक नया विकल्प तलाश रहा है। ऐसे में भारत एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा, वह एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थापित कर रही है। इसमें मनोरंजन और शिक्षा के लिए 15 हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। चेन्नई के इसके कारखाने में 85 फीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं। एपल की दूसरी आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन ने भी कहा, वह दो साल में अपनी आईफोन फैक्टरी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर चार गुना करेगी। भारत में आईफोन बनाने वाली एपल की तीन आपूर्तिकर्ता हैं। इसमें फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन हैं। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि 2025 तक एपल का हर चौथा फोन व 25 फीसदी इसके अन्य उत्पाद भारत में बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें