जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों द्वारा महिलाओं पर विवादित बयान देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजा मामले में आंध्र प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने महिलाओं पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
स्पीकर कोडेला शिवा प्रसाद ने महिलाओं की तुलना एक एक्सीडेंटल कार से करते हुए कहा कि महिलाओं को खुले में घूमने पर रेप की आशंका ज्यादा रहती है इसलिए उन्हें घर में रहना चाहिए। प्रसाद का यह बयान सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। विपक्षी दलों समेत कई महिला संगठनों ने उनके बयान की निंदा की है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार शुक्रवार को अमरावती में राष्ट्रीय महिला संसद के बाद आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों ने उनसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा सवाल किया था। इसके जवाब में प्रसाद ने महिलाओं की तुलना एक एक्सीडेंटल कार से कर दी।