फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: जगन रेड्डी बोले- सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार का सहारा ले रहे चंद्रबाबू नायडू, पूछे ये सवाल

Sat, 24 Dec 2022 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगन ने कहा, हम न केवल चंद्रबाबू से लड़ रहे हैं, बल्कि टूटी-फूटी व्यवस्था, उनके मित्रवत येलो मीडिया और दत्तक पुत्र से भी लड़ रहे हैं। ये सभी विकास कार्यों की अनदेखी सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख और विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह अपने 'येलो मीडिया' के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेड्डी ने आज यहां 124.10 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें पुलिवेंदुला एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (पाडा) के जरिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित 22.40 करोड़ रुपये का डॉ. वाईएसआर बस टर्मिनल भी शामिल है। 

एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगन ने कहा, हम न केवल चंद्रबाबू से लड़ रहे हैं, बल्कि टूटी-फूटी व्यवस्था, उनके मित्रवत येलो मीडिया और दत्तक पुत्र से भी लड़ रहे हैं। ये सभी विकास कार्यों की अनदेखी सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने पूछा कि वाईएसआरसीपी सरकार के विपरीत टीडीपी जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में विफल क्यों रही। 
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया कि 2024 के चुनाव में सभी 175 विधानसभा सीटों को जीतना असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि वह इस स्थिति में हैं कि लोगों को मिलने वाले लाभों के आधार उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कह सकेंगे। 

जगनमोहन रेड्डी ने अपने कडप्पा जिले के दौरे के दूसरे दिन इडुपुलापाया में वाईएसआर घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री व उनके पिता डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी को पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें