फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कारोबारी की पत्नी को ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने दी तबाह करने की धमकी

Thu, 18 Aug 2016 01:02 AM IST
एजेंसी, मेलबर्न
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन एंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप (एएनजी - फोटो : getty
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल भारतीय अरबपति कारोबारी पंकज ओसवाल की पत्नी राधिका ओसवाल को शीर्ष ऑस्ट्रेलियन एंड न्यूजीलैंड बैंकिंग ग्रुप (एएनजी) के अधिकारियों ने तबाह करने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


बुधवार को राधिका ने एक ऑस्ट्रेलियाई अदालत को बताया कि एएनजी के अधिकारियों ने उनको एक अरब डॉलर की बैंक गारंटी और एक बंधक पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया था। हालांकि उन्होंने (राधिका) स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने पति (पंकज) के कर्ज की जवाबदेही नहीं लेना चाहती हैं। पंकज और उनकी पत्नी राधिका एएनजी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। 

राधिका ने विक्टोरिया कोर्ट को बताया कि एएनजी के मुख्य कानूनी अधिकारी बॉब संतामारिया ने उनसे कहा था कि अगर वह दस्तखत नहीं करती हैं, तो उनके बच्चे ‘अनाथ’ हो जाएंगे। ओसवाल दंपति का कहना है कि कर्ज वसूली के लिए एएनजी ने उनकी फर्टलाइजर कंपनी के शेयरों को कम आंका गया, जिसके खिलाफ वे कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें