जाने-माने समाजसेवी और भ्रष्टाचार आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के गुरु रहे अन्ना हजारे ने आप में मचे बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं हमेशा बोलता हूं, कोई मंत्री भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाए तो उसे फांसी दे दो।
अन्ना ने यह बात ऐसे समय कही है जब मुख्यमंत्री केजरीवाल और आम आदमी पार्टी विवादों में घिरी है। बता दें कि दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर 2 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि टैंकर घोटाला मामले में सबूत लेकर दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा सोमवार सुबह 11 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने एसीबी को सभी दस्तावेज सौंप दिए।
एसीबी दफ्तर से निकलकर कपिल मिश्रा ने जानकारी दी थी कि उन्होंने इस मामले में केजरीवाल और उनके दो साथियों पर फाइल दबाने और इस मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए शिकायत की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में शीला दीक्षित को बचाने की कोशिश हो रही है।
इसके साथ ही कपिल ने ये भी कहा कि वो एसीबी में सिर्फ टैंकर घोटाले की फाइल सौंपने आए थे लेकिन केजरीवाल पर जो उन्होंने आरोप लगाया है उसके लिए सीबीआई के पास जाएंगे।
Main hamesha hi bolta hoon, koi mantri bhrashtachaar ka doshi paaya jaaye use phaansi do: Anna Hazare pic.twitter.com/bjFcDJe4W8
— ANI (@ANI_news) May 8, 2017