मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का शिड्यूल आज कल काफी व्यस्त चल रहा है। बता दें कि तेंदुलकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' का प्रचार करने में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच तेंदुलकर आज अपनी लदंन यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के फ्रिगेट तरकश का दौरा करने पहुंचे।
Sachin Tendulkar visited Indian Navy's frigate Tarkash, in London pic.twitter.com/N3FQweXs2b
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
सचिन की फिल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' एक आने वाली भारतीय हिंदी फिल्म है। यह फिल्म सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकिन द्वारा किया जा रहा है। और इसका निर्माण रवि भगचंदका की ओर से कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें सचिन ने 42 साल की उम्र में पहली बार फिल्म डेब्यू किया है। आपको बता दें कि सचिन की फिल्म का पोस्टर 11 अप्रैल 2016 को ट्विटर के द्वारा रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हुआ है। 14 अप्रैल 2016 को एक टीजर भी रिलीज किया जा चुका है।