अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को सीबीआई का समन मिलने पर कहा कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते थे, वो आज भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मैं देश को बताना चाहता हूं कि गांधी परिवार पर पहले भी मुकदमे हुए हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं। जिस मामले में उनकी संसद सदस्यता गई है, उसमें भी तीन साल तक सुनवाई चली थी और कोर्ट ने उनसे माफी मांगने को कहा था लेकिन राहुल गांधी ने अपने अहंकार में माफी नहीं मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने दंड दिया।'
विज्ञापन
पंडित नेहरू को लेकर कही ये बात
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने भी राहुल गांधी को चेतावनी दी थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने लिखित में माफी मांगी थी और अब वह कह रहे हैं कि गांधी माफी नहीं मांगते। यहां तक कि पंडित नेहरू ने भी नाभा जेल में बंद रहने के दौरान माफी मांगी थी। उसके बाद ही वह जेल से बाहर आ पाए थे।'
केजरीवाल को घेरा
हिमाचल प्रदेश में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को सीबीआई का समन मिलने पर कहा कि देश के 75 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते थे, वो आज भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के मंत्री जेल गए हैं और वह पूरी दुनिया को ज्ञान दे रहे हैं। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर 16 अप्रैल को जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है।