फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: मोदी कैबिनेट का वैज्ञानिकों को सलाम; अनुराग ठाकुर बोले- यह वैश्विक मंच पर हमारी ताकत का प्रतीक

Tue, 29 Aug 2023 04:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बता दें कि इसरो द्वारा बनाए गए कीर्तिमान को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाने का एलान किया था। अब मोदी कैबिनेट ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर चंद्रयान-3 मिशन के लिए काम करने वाले इसरो वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट चंद्रयान और इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करती है। 

विज्ञापन


बता दें कि इसरो द्वारा बनाए गए कीर्तिमान को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाने का एलान किया था। अब मोदी कैबिनेट ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है, केंद्रीय कैबिनेट भी इसमें शामिल है।

'चंद्र मिशन की सफलता भारत की प्रगति और वैश्विक मंच पर हमारी ताकत का प्रतीक'
कैबिनेट भारतीय वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है। यह केवल हमारी स्पेस एजेंसी की ही सफलता नहीं है, बल्कि यह भारत की प्रगति और वैश्विक मंच पर हमारी ताकत का प्रतीक है। यह (कैबिनेट) 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाने के कदम का भी स्वागत करता है। कैबिनेट इसमें शामिल वैज्ञानिकों को बधाई देती है। हमारे वैज्ञानिकों के निरंतर प्रयासों की वजह से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप उतरने  वाला पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर उतरना और वह भी पूर्व निर्धारित पैरामीटर पर पूरी तरह खरा उतरना अपने आप में एक उपलब्धि है। चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरना इस बात का प्रतीक है कि कैसे हमारे वैज्ञानिक ज्ञान की खोज के लिए कैसे हर सीमा को पार कर जाने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रज्ञान रोवर के जरिए हमें जो जानकारियों का खजाना मिल रहा है उससे हमारे ज्ञान में बढ़ोतरी होगी, नई खोज का मार्ग बनेगा और चंद्रमा के बारे में हमें और ज्यादा जानकारी होगी। कैबिनेट का ये मानना है कि तेजी से बदलते तकनीक और इनोवेशन के दौर में हमारे वैज्ञानिक ज्ञान, समर्पण और एक्सपर्टीज की मिसाल हैं। उनकी एनालिटिकल क्षमता और नई खोजों के प्रति उनका कमिटमेंट उनका सांइस के प्रति समर्पण देश को आगे ले जा रहा है। सबसे बेहतर करने की भावना, नई खोज में लगे रहना, चुनौतियों से लड़ने में उनकी जीवटता से दुनिया में उनका नाम बढ़ा है। उनकी सफलता ने दूसरों को भी प्रेरित किया है। 

महिला वैज्ञानिकों की सराहना की
इस दौरान उन्होंने महिला वैज्ञानिकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान में महिला वैज्ञानिकों का भी बड़ा योगदान है। कैबिनेट को उनके योगदान पर गर्व है। हमें भरोसा है कि ये सफलता आने वाले वर्षों में भी महिलाओं को प्रेरित करती रहेगी।  
  
पीएम मोदी का है मून मिशन के साथ भावात्मक लगाव
कैबिनेट पीएम मोदी को भी भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति उनके विजन और और उनके नेतृत्व के लिए बधाई देती है। पीएम मोदी के अटूट भरोसे ने हर बार हमारे वैज्ञानिकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए संबल दिया है।पिछले 22 सालों के दौरान पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पीएम के तौर पर उनका अंतरिक्ष शोध से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से चंद्रयान दो की असफलता तक में वैज्ञानिकों को सदैव कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया। उनकी इसी प्रेरणा ने उन्हें उठ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। नई ऊर्जा दी।

पीएम नरेंद्र मोदी साइंस और इनोवेशन को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए सरकार ने ऐसी नीतियां बनायी हैं, जिन्होंने शोध और इनोवेशन को आसान बनाया है। ठाकुर ने नेशनल हैकथॉन के विचार का भी संदर्भ दिया और चंद्रयान के कदम जहां पड़े उस स्थान को शिव शक्ति और तिरंगा नाम देने का भी स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा देश सफलता का जश्न मना रहा है। चंद्रयान तीन की सफलता के बाद मिल रही जानकारियां पूरी मानवता के लिए लाभकारी होगीं। कैबिनेट का विश्वास है, कि यह सफलता किसी वैज्ञानिक सफलता से कहीं अधिक है।

यह न्यू इंडिया के विजन का प्रतीक है। इससे देश के अंतरिक्ष शोध को नए आयाम मिलेंगे। देश के वैज्ञानिकों को युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में मदद मिलेगी। नए आविष्कार हमारे आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को साइंस से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे युवाओं की अंतरिक्ष अध्ययन और शोध में रुचियों को बढ़ाने का मौका मिलता है। जो उनकी नई उन्नति के मौके बनेंगे साथ ही देश उत्तरोत्तर विकास के साथ कह सकता है कि अपने सामर्थ्य और जज्बे के दम पर कुछ भी हासिल कर सकता है।

महिलाओं को दिया तोहफा
इस दौरान उन्होंने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती का फैसला किया है। रक्षा बंधन के मौके पर देश की महिलाओं को यह पीएम नरेंद्र मोदी का तोहफा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें