भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को बड़ा आराप लगाते हुए कहा कि पहले इटली की एक महिला नरेंद्र मोदी का अपमान करती थी और अब एक इटालिया आया है जो कि पीएम मोदी की मां का अपमान कर रहा है। हालांकि, ठाकुर ने बिना नाम लिए ही दोनों नेताओं पर निशाना साधा। लेकिन उनका इशारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया की तरफ था। बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली में हुआ था और वह दिवंगत प्रधानंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं।
जिस पार्टी के लोग पीएम मोदी की मां का अपमान करे उसकी संस्कृति क्या होगी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस माटी में महिला का सम्मान ना हो, 98 साल की मां के लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करें उनकी पार्टी की विचारधारा, संस्कृति क्या होगी ? गुजरात के निवासियों बस सभी को कमल का बटन दबाना है ताकि आने वाले चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाए।
अनुराग ठाकुर ने तीन जनसभाओं को किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री ने चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर और वाधवा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया और इस दौरान कांग्रेस और आप’ पर तीखे हमले किए।उन्होंने दावा किया कि गुजरात ने पहले भी इस अपमान को स्वीकार नहीं किया था, वह इसे अब भी स्वीकार नहीं करेगा। ठाकुर ने कहा कि गुजरात इसका करारा जवाब देगा।
जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री बने उसके कुछ दिन बाद ही कर्फ्यू- दंगे चले गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की उसके बाद से गुजरात से कर्फ्यू- दंगे चले गए। गुजरात विकास की राह पर आ गया और विकास के नए आयाम स्थापित करने लगा। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की प्रचंड लहर है और इस बार हम जनता के आशीर्वाद से जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं।