फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अनुराग ने महाराष्ट्र में आदिवासी के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन, विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 19 Apr 2023 04:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पालघर

सार

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा, लोग जानते हैं कि विपक्ष के पास ना कोई नीति है, ना नीयत है, ना ही नेतृत्व है। इससे उनका भ्रष्टाचार नहीं छुपेगा। 
 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने महाराष्ट्र के पालघर में आदिवासी बहन सुरेखा दामोदर कासट, रईसपाडा, मनोर के घर जमीन पर बैठकर भोजन किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा, लोग जानते हैं कि विपक्ष के पास ना कोई नीति है, ना नीयत है, ना ही नेतृत्व है। इससे उनका भ्रष्टाचार नहीं छुपेगा। 

ठाकुर अपने संगठनात्मिक दायित्व के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर हैं। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए दल जब एक साथ आते हैं तो महाठगबंधन बनता है। ठाकुर पार्टी के सोशल मीडिया इकाई से भी मिले और केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत की। ठाकुर ने कहा, महाराष्ट्र में पार्टी ने मुझे 4 लोकसभा सीटों का दायित्व दिया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा गठबंधन को अपना आशीर्वाद देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें