फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली: अनुपम रे होंगे संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि

Wed, 29 Dec 2021 11:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि अनुपम रे जेनेवा में होने वाले संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधि होंगे। वह वर्तमान प्रतिनिधि पंकज शर्मा की जगह लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ राजनयिक अनुपम रे को जेनेवा में होने वाले संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन के लिए स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह सूचना जारी की है। अनुपम रे भारतीय विदेश सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में विदेश मंत्रालय के दिल्ली मुख्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि अनुपम रे जेनेवा में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण सम्मेलन के लिए स्थायी प्रतिनिधि होंगे। वह वर्तमान प्रतिनिधि पंकज शर्मा की जगह लेंगे। पंकज शर्मा विदेश सेवा के 1991 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें अब मेक्सिको का राजदूत बनाया गया है। 

मनोज जोशी केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय के नए सचिव
वरिष्ठ नौकरशाह मनोज जोशी ने भी बुधवार को केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय के नए सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि निवर्तमान सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने 1989 बैच के केरल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जोशी को कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन


मिश्रा को उनके मूल कैडर उत्तर प्रदेश में वापस भेज दिया गया क्योंकि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया था। इस संबंध में आदेश मिश्रा की सेवानिवृत्ति से महज दो दिन पहले आया है।

कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी मिश्रा शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्हें उनके मूल कैडर में वापस लाया जा रहा है। आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश के रूप में मिश्रा की प्रस्तावित नियुक्ति के लिए उन्हें मूल कैडर में भेजे जाने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें