अजुनाथ की पेंटिंग
- फोटो : Social Media
केरल के त्रिशूर जिले के कुंडुवारा शहर निवासी अनुजथ सिंधु विनयलाल की पेंटिंग में कोई एक अकेली महिला नहीं है। अनुजथ की पेंटिंग में महिलाओं को सुबह उठने से लेकर देर रात तक अगल-अलग काम करते दिखाया गया है। इस पेंटिंग में महिलाओं को खाना बनाते, मुर्गिंयों को दाना डालते, सब्जी खरीदते, मसाले सुखाते, कुएं से पानी भरते, साफ-सफाई करते, बर्तन धोते, कपड़े धोकर सुखाते, बच्चों के बाल बांधते और पति को टिफिन देने जैसे 17 से अधिक काम करते दिखाया गया है।