फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubrata Mondal: पशु तस्करी मामले में अणुब्रत की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी

Wed, 21 Sep 2022 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

Anubrata Mondal: अणुब्रत के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि न्यायालय जो भी शर्त तय करे, उसी शर्त पर अणुब्रत को जमानत दी जाए। दूसरी ओर सीबीआई ने पिछले 14 दिनों के दौरान कई जगहों पर मैराथन छापेमारी हुई है। कई महत्वपूर्ण जानकारी और दस्तावेज हाथ लगे हैं...
विज्ञापन
anubrata mondal - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार बाहुबली तृणमूल नेता अणुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 14 दिन और बढ़ा दी। बुधवार को भी उन्हें जमानत नहीं मिली। 14 दिनों की हिरासत के बाद बुधवार को एक बार फिर उन्हें आसनसोल की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया था। उनके वकीलों ने सशर्त जमानत की अर्जी लगाई लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। उसके बाद उन्हें एक बार फिर जेल भेजने का आदेश दिया गया है।

अणुब्रत के वकीलों ने कोर्ट में कहा कि न्यायालय जो भी शर्त तय करे, उसी शर्त पर अणुब्रत को जमानत दी जाए। दूसरी ओर सीबीआई ने पिछले 14 दिनों के दौरान कई जगहों पर मैराथन छापेमारी हुई है। कई महत्वपूर्ण जानकारी और दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसमें अणुब्रत की संलिप्तता उजागर हुई है। अगर मंडल को जमानत मिलेगी तो साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। इसके बाद ही कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दिया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया कि सीबीआई के अधिकारी जब चाहें, तब पूछताछ कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें