फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया खुलासा : फेक आईडी का इस्तेमाल कर फाइव स्टार होटल में रुके थे वाजे, नाम भी फर्जी

Tue, 23 Mar 2021 08:11 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • सचिन वाजे ने जाली आधार कार्ड से बुक कराया होटल में कमरा 
  • एनआईए ने होटल से दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज बरामद की
विज्ञापन
सचिन वाजे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच जारी है। एंटीलिया मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एनआईए ने सोमवार को उस फाइव स्टार होटल की तलाशी ली, जहां मुंबई क्राइम ब्रॉन्च के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे गिरफ्तारी से पहले ठहरे थे। इस दौरान एजेंसी को पता चला कि वाजे कथित तौर पर फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल कर होटल में बुकिंग की थी, जिसमें एक फर्जी नाम के साथ उनकी तस्वीर लगी हुई थी। 

विज्ञापन


एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने नरीमन पॉइंट के ट्राइडेंट होटल के एक कमरे में तलाशी ली, जहां वाझे 16 फरवरी से 20 फरवरी तक ठहरे थे।  मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि वाजे के होटल में फर्जी आईडी से ठहरने की तारीखें उस समय के साथ मेल खाती हैं, जब वाजे एक ऐसी टीम का हिस्सा थे, जिसने लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन के लिए रात में मुंबई में कई जगहों पर छापा मारा था। वाजे ने उन तारीखों के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में भी काम किया।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम ने होटल के कमरे से कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनमें क्या-क्या है। टीम ने होटल से सीसीटीवी फुटेज को भी जांच के लिए जब्त कर लिया है। बता दें कि 13 मार्च को गिरफ्तार सचिन वाजे को 48 वर्षीय ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत मामले में भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


हिरेन की पत्नी का बयान दर्ज किया
एनआईए की टीम हिरेन की पत्नी विमला के घर उनका बयान लेने भी पहुंची थी। हिरेन के भाई विनोद ने बताया कि एनआईए ने घर आकर हमें अपनी जांच की स्थिति बताई और सूचित किया कि वे एटीएस से सारी जानकारी लेंगे। अब तक मेरे भाई की हत्या के मामले में आधिकारिक रूप से मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने हमें बताया कि वे मामले की अधिक जानकारी के साथ अगले दो दिनों में हमसे मिलने आएंगे। वे थोड़े समय के लिए रुके और चले गए। 

बता दें कि एटीएस ने रविवार को हिरेन की हत्या के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एक पूर्व कांस्टेबल विनायक शिंदे और एक सट्टेबाज नरेश गोर। एक एनकाउंटर हत्या में दोषी शिंदे को पिछले साल महामारी के कारण जेलों की सजा के दौरान पैरोल पर रिहा किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें