फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections 2021: अमित शाह का आज से असम और पश्चिम बंगाल दौरा, राजनाथ की भी रैलियां, ममता करेंगी रोड शो

Sun, 14 Mar 2021 07:32 AM IST
Amit Mandal न्यूड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rajnath singh, Amit shah - फोटो : PTI
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों के बड़े नेता प्रचार में जुट गए हैं। आज गृहमंत्री अमित शाह आज से असम और पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह भी असम में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दोपहर को रोड शो करेंगी। ममता व्हीलचेयर पर ही रोड शो करेंगी। 

विज्ञापन


अमित शाह की जनसभाएं 
अमित शाह इस दौरान जनसभाओं और अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के अनुसार शाह असम के मार्घेरिटा और नाजिरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे, जहां शाम को वे खड़गपुर में आयोजित होने वाले रोड शो में भाग लेंगे। 

केंद्रीय मंत्री सोमवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम और रानीबंधा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और उसके बाद गुवाहाटी के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए 129 पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


राजनाथ जाएंगे असम
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के लिए असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह की इनमें से दो रैलियां गोहपुर में चाय बागानों में होगी। गोहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है, जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

रक्षा मंत्री की एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

राजनाथ सिंह की तीसरी रैली गोहपुर में भाजपा उम्मीदवार उत्पल बोरा के लिए होगी, जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रक्षा मंत्री गोलाघाट जिले के डेरगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे, जहां वह असम में भाजपा के सहयोगी अगप उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भराली के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


ममता का रोड शो
वहीं, टीएमसी सुप्रीमो व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर रोड शो करेंगे। 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें