फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: 'गंभीर अपराधों में बिना सोचे-समझे न दें गिरफ्तारी पूर्व जमानत', सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी

Fri, 06 Jun 2025 03:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : ANI
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गंभीर अपराधों के मामलों में गिरफ्तारी पूर्व जमानत को बिना सोचे-समझे नहीं दिया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संजय करोल और संदीप मेहता की तीन जजों की पीठ ने यह टिप्पणी बिहार के एक हत्या के मामले में चार आरोपियों को दी गई गिरफ्तारी पूर्व जमानत रद्द करते हुए की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया गया; खुफिया विभाग के प्रमुख का भी तबादला

'पटना हाईकोर्ट का आदेश बिना किसी ठोस वजह के दिया गया'
पीठ ने 1 मई को दिए गए आदेश में कहा, 'पटना हाईकोर्ट का आदेश बिना किसी ठोस वजह के दिया गया है, जिसमें आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या की कोशिश) जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।' सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, 'यह आदेश संक्षिप्त और न्यायिक विश्लेषण से रहित है। ऐसे गंभीर मामलों में इस तरह से स्वचालित रूप से जमानत नहीं दी जा सकती। यह आदेश रद्द किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन


बेटे के सामने ही की गई थी पिता की पिटाई
मामले में कोर्ट ने कहा कि एफआईआर और अन्य दस्तावेजों के अनुसार, शिकायतकर्ता के पिता की उसके सामने ही लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी उसी दिन मौत हो गई। यह विवाद रास्ते में रुकावट को लेकर हुआ था। एफआईआर में आरोपियों की भूमिका साफ तौर पर बताई गई है और कहा गया है कि मृतक के जमीन पर गिरने के बाद भी उन पर हमला जारी रखा गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'महाराष्ट्र की जनता जो चाहेगी, वही होगा..', मनसे के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच बोले उद्धव ठाकरे

'हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को समझने में चूक की'
कोर्ट ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता और आरोपों की प्रकृति को समझने में चूक की है। अब सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी व्यक्तियों को आठ हफ्तों के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। यह आदेश मृतक के बेटे द्वारा दायर याचिका पर दिया गया है, जिसमें आरोपियों को दी गई गिरफ्तारी पूर्व जमानत को चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें