फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : तीसरे सीरो सर्वे में मुंबई में 36 फीसदी लोगों में बनी एंटीबॉडी

Sun, 25 Apr 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • महानगर में कुल 10,197 लोगों के रक्त के नमूने की हुई जांच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से जूझ रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सकारात्मक खबर आई है। बीएमसी ने मुंबई में तीसरा सीरो सर्वे कराया है जिसमें 36.50 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में कुल 10,197 लोगों की जांच की गई जिससे पता चला है कि पुरुषों में 35.02 फीसदी और महिलाओं में 37.12 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई है।

विज्ञापन


पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित था। बीएमसी जुलाई 2020 में पहला और अगस्त 2020 में दूसरा सीरो सर्वे कराया था। इसके बाद मार्च 2021 बीएमसी के सभी 24 वार्डों में तीसरा सीरो सर्वे कराया गया है।

बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बार उन लोगों का सीरो सर्वे किया गया जिन्होंने अभी तक कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया है।

इस सर्वे में झुग्गी बस्तियों में 41.6 फीसदी एंटीबॉडी मिली है जबकि जुलाई में हुए पहले सर्वे में इन बस्तियों में 57 फीसदी और अगस्त में हुए दूसरे सीरो सर्वे में 45 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई थी। वहीं, तीसरे सीरो सर्वे से पता चलता है कि बिल्डिगों में रहने वालों की तुलना में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 41 फीसदी लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ और उन्हें पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


बिल्डिगों में रहने वालों की रोग प्रतिकार क्षमता बढ़ी
कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई में 90 फीसदी कोरोना संक्रमित हाउसिंग सोसायटियों में मिल रहे हैं। तीसरे सीरो सर्वे में बिल्डिगों में रहने वालों में 28.5 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई है।

इमारतों में रहने वाले लोगों में हुए पहले सर्वे में 28 फीसदी और दूसरे सर्वे में 18 फीसदी एंटीबॉडी का स्वरूप सामने आया था। इससे पता चलता है कि पिछले सर्वे की तुलना में इस बार हाउसिंग सोसायटियों में रहने वालों लोगों की रोग प्रतिकारक क्षमता में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें