आरपी सिंह ने कहा, उन्होंने 18 जून, 2020 को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया, सिख दंगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस एसएन ढ़ींगरा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। इस समिति ने 15 अप्रैल, 2019 को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी।
भारतीय जनता पार्टी के नेता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 1984 सिख दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरपी सिंह ने पत्र में लिखा है कि न्यायमूर्ति ढींगरा रिपोर्ट के अनुसार 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इसको लेकर आश्वासन भी दिया था।
विज्ञापन
आरपी सिंह ने कहा, उन्होंने 18 जून, 2020 को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया, सिख दंगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस एसएन ढ़ींगरा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। इस समिति ने 15 अप्रैल, 2019 को कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी। इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।