फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने दागी एंटी शिप मिसाइल, अधिकतम सीमा तक लक्ष्य भेदने की क्षमता

Fri, 30 Oct 2020 02:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने दागी एंटी शिप मिसाइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय नौसेना की ओर से शुक्रवार को एंटी शिप मिसाइल दागी गई। नौसेना ने गाइडेड मिसाइल कार्वेट आईएनएस कोरा की मदद से मिसाइल को दागा। बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने अपना परीक्षण किया। यह मिसाइल सही सटीकता के साथ अधिकतम सीमा तक लक्ष्य को मारती है।

विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों भारत लगातार मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। इससे पहले भारतीस नौसेना ने 28 अक्तूबर को भी एक एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।  उस समय एंटी शिप मिसाइल को भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल' से दागा गया था, जिसने अपने निशाने पर सटीकता से वार किया था।



वहीं, 24 अक्तूबर को भारत ने पोखरण में तीसरी पीढ़ी के टैंक रोधी मिसाइल 'नाग' का सफल परीक्षण किया था। मारक क्षमता 4 से 5 किलोमीटर वाले इस मिसाइल में हवा से हवा में और जमीन से हवा में मार करने की क्षमता है। यह मिसाइल दिन और रात दोनों ही समय में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

वीडियोः-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें