इस साल स्ट्रेटेजिक इंटेल और क्लोज कोर्डिनेशन के कारण आपरेशन ब्लैक फोरेस्ट में 27 नक्सली मारे गए। अभी तक 896 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कई बड़े नक्सली भी शामिल हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 150 दिन में 226 नक्सलियों का खात्मा हुआ है, जबकि 418 गिरफ्तार किए गए हैं। 896 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा के संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड रहे हैं। 11 वर्ष जनसेवा के में देश ने आर्थिक पुनरुत्थान, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक नया युग देखा है। पिछले दस वर्षों के दौरान नक्सली क्षेत्रों में 7744 हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जबकि 2004 से 2014 तक नक्सली हिंसा की घटनाओं की संख्या 16463 थी। वर्ष 2025 में अभी तक 226 नक्सली मारे गए हैं। 418 नक्सली गिरफ्तार किए गए, जबकि 6 करोड़ रुपये के इनामी टॉप नक्सलियों सहित 18 माओवादियों का सफाया कर दिया गया है। इस साल अभी तक 896 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें कई बड़े नक्सली भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आपरेशन ब्लैक फोरेस्ट में 27 नक्सली मारे गए
वर्ष 2024 में ही 290 नक्सलियों को मारा गया था। गिरफ्तार नक्सलियों की संख्या 1090 थी, जबकि 881 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इस वर्ष स्ट्रेटेजिक इंटेल और क्लोज कोर्डिनेशन के कारण आपरेशन ब्लैक फोरेस्ट में 27 नक्सली मारे गए थे। 23 मई को बीजापुर में 24 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया।
2019 में मारे गए रवुला श्रीनिवास उर्फ रमन्ना 'सीसीएम' पर 1.4 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया था। उसी साल बुरीयारी सुधाकर भी मारा गया था। 2021 में प्रशांत बोस उर्फ किसान दा 'पीबीएम', जिस पर 1.47 करोड़ रुपये का इनाम था, वह भी मारा गया। बीजी कृष्णमूर्ति और शीला मरांडी भी उसी साल मारे गए।
सुरक्षाबलों ने इन नक्सलियों को मार गिराया
मिलिंद तेलतुंबड़े उर्फ दीपक 'सीसीएम' पर 50 लाख का इनाम था, वह भी 2021 में मारा गया। यापा नारायण राव उर्फ हरिभूषण 'सीसीएम' और अक्किराजु हरगोपाल उर्फ आरके 'सीसीएम' भी 2021 में मारे गए। विजय आर्य उर्फ जसपाल सीसीएम, मितलेश मेहता, अरुण कुमार भट्टाचार्य 2022 में मारे गए।
कट्टाकम सुधर्शन उर्फ आनंद 'पीबीएम' 2023 में मारा गया, जिस पर एक करोड़ का इनाम था। प्रमोद मिश्रा पीबीएम और संजय दीपक राव 'सीसीएम', ये दोनों 2023 में मारे गए। चलपति प्रताप रेड्डी सीसीएम पर एक करोड़ का नाम था, यह नक्सली 2025 में मारा गया। इसके अलावा बासव राजू, जिस पर एक करोड़ से ज्यादा का इनाम था, वह भी इसी साल मारा गया।