तमिलनाडु के त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बस और लॉरी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए।
त्रिची शहर की पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए त्रिची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जापान-चीन से रबर उद्योग में प्रयोग होने वाले रसायन की डंपिंग रोधी जांच शुरू
जापान और चीन से रबर उद्योग में इस्तेमाल होने वाले रसायन के आयत की डंपिंग रोधी जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओरिएंटल कार्बन एंड केमिकल्स लिमिटेड की शिकायती आवेदन के बाद वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) 'अघुलनशील सल्फर' की कथित डंपिंग की जांच कर रही है।
चैतन्य इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने खुदकुशी की
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में चैतन्य इंजीनियरिंग कॉलेज के डिप्लोमा प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि छात्रा यौन उत्पीड़न के कारण यह कदम उठाने को मजबूर हुई।
मृतका के भाई ने कहा, 'उसने एक पत्र लिखकर परिवार के सदस्यों को भेजा, जिसमें कहा गया कि उसने यौन उत्पीड़न के कारण यह कदम उठाया है। कॉलेज के फैकल्टी मेंबर इसमें शामिल हैं।' वहीं इंस्पेक्टर रामा कृष्णा ने बताया, 'हमने पॉक्सो और रैगिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'
पश्चिम बंगाल: खदान में दो संविदा कर्मचारियों की मौत
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की एक भूमिगत खदान में मरम्मत कार्य के दौरान दो संविदा कर्मचारियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि खदान चालू नहीं है। घटना रानीगंज के सोदेपुर इलाके में चिनाकुरी खदान नंबर-1 में दोपहर के आसपास खनिकों को भूमिगत परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शाफ्ट से जुड़े पुराने हेडगियर के नवीनीकरण के दौरान हुई।
पश्चिम बंगाल: महिला के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े बरामद हुए
पुलिस ने मंगलवार को शहर के वाटगंज इलाके में एक सुनसान इमारत से एक अज्ञात महिला के क्षत-विक्षत शव के टुकड़े बरामद किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सस्तितला लेन पर स्थित इमारत में प्लास्टिक के तीन काले थैलों में शव के अंग पाए गए।
पश्चिम बंगाल: नदी पुल के नीचे जिंदा मिले तीन बम
सिलिगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने नदी पुल के नीचे से तीन संदिग्ध देशी बम बरामद किए। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिया किया। यह घटना भक्ति नगर थाना क्षेत्र के खोलाचंद फाफरी इलाके की की है। तीन देशी जिंदा बम एक साथ मिलने से हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिस ने स्थान को घेर लिया और अपराध जांच विभाग के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
ओडिशा में ट्रक से टकराई कार, 2 की मौत, 4 घायल
बताया कि पश्चिम बंगाल से आ रहा वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर नलंगा में ट्रक से टकरा गया।
ठाणे में दो गुटों के बीच झड़प में एक की मौत
दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने NCP के समर्थन का एलान किया
'मां कामाख्या मंदिर एक्सेस कॉरिडोर' के खिलाफ पीआईएल; हाईकोर्ट ने असम सरकार से जवाब मांगा
महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन मृत पाई गई
महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक बाघिन मृत पाई गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम करीब 6 बजे पूर्वी पेंच रेंज के पूर्वी कुटुंबा बीट के कंपार्टमेंट 531 में एक पर्यटक ट्रैक के किनारे बाघिन के उल्टी करने और फिर बेहोश होने की सूचना मिली। जब अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची तो बाघिन को मृत पाया गया। पीटीआर के उप निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला ने कहा, उनके सभी बाहरी अंग बरकरार थे और शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई। पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता नहीं चला है।
नागपुर में करंट लगने से दो किसानों की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक गांव में अपने खेतों में पानी की आपूर्ति करने वाली सबमर्सिबल मोटर की मरम्मत करते समय दो किसानों को बिजली का झटका लगा। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार को नागपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर कलमेश्वर थाना क्षेत्र के खुर्सापार गांव में हुई। मृतकों की पहचान गौरव गोविंदा बोराडे (35) और अनिल चौधरी (41) के रूप में हुई। दोनों मोहपा गांव के निवासी थे।
कांग्रेस सरकार तेलंगाना में CAA-NRC लागू नहीं करेगी
उत्तम कुमार रेड्डी (फाइल)
- फोटो : Facebook
तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति एवं सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) या राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू नहीं करेगी। कोडाद में एक इफ्तार पार्टी के दौरान रेड्डी ने कहा, तेलंगाना की सत्ता में कांग्रेस की वापसी ने राज्य में लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को बहाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस शासन के दौरान अल्पसंख्यकों को दमन और उपेक्षा का सामना करना पड़ा।
पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला; पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता पीयूष पांडा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है। इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र लिखा है।
रामेश्वरम कैफे धमाके पर शाह आक्रामक; पूछा- कांग्रेस शासन में जनता कैसे सुरक्षित
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फाइल)
- फोटो : एक्स/अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कर्नाटक के रामनगर में आयोजित रोड शो के दौरान सवाल किया कि क्या कांग्रेस सरकार में कर्नाटक की जनता सुरक्षित रह सकती है? शाह ने सत्ताधारी कांग्रेस पर प्रतिबंधित संगठन- पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) से समर्थन लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में हुए हालिया विस्फोट का भी जिक्र किया।शाह ने कहा, एक तरफ बेंगलुरु में धमाके हो रहे हैं, दूसरी तरफ मुझे अभी खबर मिली है कि एसडीपीआई ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। अगर यह सच है तो कर्नाटक की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी?
ईडी का आरोप- दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में AAP सबसे बड़ी लाभार्थी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली हाईकोर्ट में दावा किया है कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) आपराधिक आय की सबसे बड़ी लाभार्थी है। ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले के किंगपिन और प्रमुख साजिशकर्ता बताया। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ बुधवार को इस मामले में सुनवाई करेगी।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने कहा कि AAP ने अरविंद केजरीवाल के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध किया है। आप की प्रमुख गतिविधियों को मुख्यमंत्री खुद ही नियंत्रित करते हैं। वह संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और अंतिम निर्णय लेने में भी शामिल होते हैं। यह गवाहों के बयानों से भी स्पष्ट है।
भाजपा और टीएमसी के बीच शाहजहां शेख को लेकर जुबानी जंग छिड़ी
जेपी नड्डा, ममता बनर्जी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
राशन घोटाला मामले में बंगाल के कारोबारी को ईडी का समन
राशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या के करीबी सहयोगी व्यवसायी बाबुल दास को तलब किया है। दास का व्यवसाय प. बंगाल के बोनगांव में है। ईडी के एक अधिकारी ने बाबुल दास के आवास पहुंचकर पेश होने और जांच में शामिल होने के लिए समन सौंपा। उस वक्त बाबुल दास घर पर नहीं थे। बाबुल दास की मां ने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्हें समन क्यों भेजा गया है।
जल बोर्ड ने कर रखी थी खोदाई गड्ढे में गिरने से बुजुर्ग की मौत
तेलंगाना में जल बोर्ड द्वारा पानी के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 78 वर्षीय मोहम्मद हैदराबाद में 7 टॉम्ब्स रोड के पास अपनी मोटसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान वह पाइपालाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गए। पुलिस ने कहा कि ये गड्ढा हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड ने ड्रेनेज पाइपलाइन के लिए खोदा था।
कोलकाता में खाली क्वार्टर में टुकड़ों में मिला युवती का शव
कोलकाता के वाटगंज के षष्ठीतला लेन स्थित एक खाली क्वॉर्टर से मंगलवार को एक युवती का शव कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को काले प्लास्टिक के पैकेट में रखा गया था। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती की उम्र 30 से 35 बताई जा रही है। पैकेट को खोला तो युवती का सिर, धड़, हाथ और पैर अलग-अलग हिस्सों थे। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई और उसे खाली क्वार्टर में लाकर फेंक दिया गया। अनुमान है कि हत्या तीन से चार दिन पहले की गई थी। शरीर का अधिकतर हिस्सा सड़ने लगा था और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आंध्र प्रदेश : यौन उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रथम वर्ष डिप्लोमा की छात्रा ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पॉक्सो और रैगिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले की जांच के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने समिति गठित की है। बीती 28 मार्च की रात आत्महत्या से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट में कॉलेज से जुड़े कई कर्मचारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।
सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को वाई श्रेणी सुरक्षा
केंद्र ने हाल ही भाजपा में शामिल हुए पंजाब के सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को वाई श्रेणी सुरक्षा देने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं को इस श्रेणी की सुरक्षा केवल पंजाब में प्रदान की जाएगी। इससे पहले, जालंधर से सांसद रिंकू और जालंधर पश्चिम से विधायक अंगुराल ने भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पंजाब बीजेपी प्रमुख सुनील जाखड़ भी उनके साथ थे। रिंकू को भाजपा ने जालंधर से टिकट दिया है।
सीजीएचएस आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते से जोड़ना जरूरी
केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लाभार्थी आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता आईडी से जोड़ना एक अप्रैल से अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को जारी निर्देश में बताया कि लाभार्थियों के पास 30 दिन का समय है। इस दौरान लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी कर लें। मंत्रालय ने बताया, सीजीएचएस लाभार्थी आईडी को एबीएचए आईडी के साथ जोड़ने का उद्देश्य सीजीएचएस लाभार्थियों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान देना और उनके स्वास्थ्य डाटा को डिजिटल तौर पर इकट्ठा करना है। केंद्र सरकार ने 1954 में सीजीएचएस को शुरू किया था।
64 भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था इस्राइल के लिए रवाना
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि 64 भारतीय निर्माण श्रमिकों का पहला जत्था इस्राइल रवाना हो चुका है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने उम्मीद जताई कि ये निर्माण श्रमिक दोनों देशों के बीच महान संबंधों के ‘राजदूत’ बनेंगे। उन्होंने इस पहल के लिए भारत के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की भी सराहना की। बता दें कि हमास से युद्ध के चलते इस्राइल में निर्माण श्रमिकों की कमी होने के साथ ही निर्माण परियोजनाएं भी ठप हो गईं थीं। इस्राइल ने भारत से श्रमिकों की पूर्ति के लिए एक करार किया था। उसी के तहत भारत से पहला जत्था इस्राइल रवाना हुआ है।