फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा कैडर के आईएफएस अधिकारी से मिले 60 लाख नकद और सोने के आभूषण

Sat, 28 Nov 2020 03:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओडिशा में भ्रष्टाचार निरोधक दल के अधिकारियों ने आईएफएस अधिकारी अभयकांत पाठक से 60 लाख रुपये नकद, 800 ग्राम सोने के आभूषण, महंगी गाड़ियां और बड़ी मात्रा में जमा पूंजी बरामद की है। पाठक ओडिशा कैडर के भारतीय वन सेवा के अफसर हैं।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना, कार्यक्रम और वनीकरण के रूप में तैनात पाठक पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच को लेकर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी की। तलाशी और पूछताछ के दौरान अब तक करीब 60 लाख रुपये नकदी मिली है। वहीं, 23 लाख रुपये के सोने के गहनों की खरीद के दस्तावेज मिले हैं। उनके बेटे के बैंक खातों में करीब 9.4 करोड़ रुपये जमा होने की जानकारी मिली है। इसमें भुवनेश्वर में लगभग 8.4 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। बेटे के नाम पर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, टाटा हैरियर और तीन यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल जैसे महंगे वाहन पंजीकृत हैं।
 

25 लाख में किराए पर गाड़ियां, तीन करोड़ से चार्टर्ड उड़ान
भ्रष्टाचार निरोधक दल ने 25-26 नवंबर को भुवनेश्वर में पांच जगह, मुंबई और पुणे में सात ठिकानों तथा राजस्थान में एक जगह कार्रवाई की थी। इस तलाशी में करीब 150 अधिकारियों और स्टाफ को लगाया गया था। पुणे में दो मर्सिडीज समेत तीन वाहन पाठक के बेटे द्वारा किराये पर लेना पाया गया।
विज्ञापन


गाड़ियों का किराया 25 लाख रुपये था। लक्जरी फ्लैट और फार्महाउस का किराया एक करोड़ रुपये था। मुंबई में होटल बिल 90 लाख रुपये से अधिक का है और राजस्थान के उदयपुर होटल में एडवांस बुकिंग के तौर पर 20 लाख रुपये दिए गए। मलयेशिया, हांगकांग, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव और अन्य देशों की यात्रा की जानकारी मिली है। पुणे, भुवनेश्वर, पटना, जुहू, मुंबई, जमशेदपुर, दिल्ली और अन्य शहरों में चार्टर्ड उड़ानों के तीन करोड़ के बिल भी पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें