केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने भी समर्थन दिया है। संगठन के चेयरमैन ओएमए सलाम ने कहा, उनका संगठन किसानों के दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करेगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फांसीवादी ताकतों के खतरे से संविधान को बचाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने इन कानूनों से किसानों की दुर्दशा को और बदतर किया है। इससे उनका पूंजीपती समर्थक और गरीब व जनविरोधी चेहरा को बेनकाब किया है। यदि सरकार ने किसानों की शिकायतों को नहीं सुना तो जल्द यह पूरे देश की शिकायत बन जाएगी।