फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक हाईकोर्ट: जयललिता की करीबी शशिकला समेत छह के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो का आरोपपत्र

Fri, 04 Feb 2022 06:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बेंगलुरु।

सार

एसीबी ने आरोपपत्र में जेल के मुख्य अधीक्षक कृष्ण कुमार और अधीक्षण अनीता को नामजद किया है। इसके अलावा शशिकला और उनकी भाभी इलावरासी का भी नाम आरोपपत्र में है।
विज्ञापन
वीके शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयललिता की करीबी वीके शशिकला समेत छह लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने कर्नाटक हाईकोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आरोपपत्र केंद्रीय जेल में शशिकला को तरजीही उपचार दिये जाने और कथित अनियमितता से जुड़े एक मामले में दाखिल हुआ है और इसमें जेल के दो शीर्ष अधिकारियों के भी नाम हैं। 

विज्ञापन


शशिकला आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में दोषी करार दी गई थीं और चार साल तक परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय जेल में कैद रहीं। उन्हें जनवरी 2021 में रिहा किया गया था। चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी और जस्टिस सूरज गोविंदराज की खंड पीठ चेन्नई की सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद केएस गीता की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। पीठ को बताया गया कि 30 दिसंबर, 2021 को राज्य सरकार की ओर से दो जेल अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सात जनवरी 2022 को आरोपपत्र दाखिल किया था। 

याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि सेवानिवृत्त आईएएस विनय कुमार ने अपनी रिपोर्ट में संकेत दिये थे कि शशिकला को जेल में तरजीही उपचार दिया गया था। इसके बावजूद एसीबी ने जांच पूरी नहीं की। एसीबी ने आरोपपत्र में जेल के मुख्य अधीक्षक कृष्ण कुमार और अधीक्षण अनीता को नामजद किया है। इसके अलावा शशिकला और उनकी भाभी इलावरासी का भी नाम आरोपपत्र में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें