फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam News: भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने पूरी की इस साल की 100वीं गिरफ्तारी, पढ़ें असम की अन्य खबरें

Sun, 05 Nov 2023 02:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

अमस पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि नागांव जिले के रूपाही राजस्व मंडल के मंडल कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने म्यूटेशन के मामले में रिश्वत मांगी थी, जिसे भ्रष्टाचार विरोधी शाखा के अधिकारियों ने जाल में फंसा कर गिरफ्तार कर  लिया। यह इस साल की 100वीं गिरफ्तार है।
विज्ञापन
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। असम पुलिस की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने शनिवार को इस साल की 100वीं गिरफ्तारी की। असम पुलिस ने बताया कि शनिवार को राजस्व विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने बाद में जानकारी दी कि राजस्व अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने एक और गिरफ्तार की, जिससे इस साल के गिरफ्तारी की कुल संख्या 101 हो गई है।

अमस पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि नागांव जिले के रूपाही राजस्व मंडल के मंडल कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने म्यूटेशन के मामले में रिश्वत मांगी थी, जिसे भ्रष्टाचार विरोधी शाखा के अधिकारियों ने जाल में फंसा कर गिरफ्तार कर  लिया। यह इस साल की 100वीं गिरफ्तार है। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा अथक अभियान मुख्यमंत्री डॉ. हिमांत बिसव सरमा के मार्गदर्शन में जारी रहेगा। 

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने एक और ट्वीट कर कहा कि एक ही दिन में भ्रष्टाचार विरोधी शाखा ने एक और गिरफ्तारी की। पुलिस ने आगे बताया कि उत्तरी लखीमपुर राजस्व सर्कल कार्यालय में भी एक कर्मचारी गिरफ्तार किया है। 

असम-जापान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बैठक चल रही है

विज्ञापन

असम में रोजगार पैदा करने के लिए असम और जापान के अधिकारियों के बीच बैठकें जारी हैं। इस बीच शनिवार को असम और जापान के बीच व्यापक सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक विशेष कार्यक्रम शुरू हुआ। बैठक में जेट्रो, जापान फाउंडेशन, टोक्यो विश्वविद्यालय के साथ-साथ विभिन्न निजी उद्यम और व्यक्ति सहित जापान के संगठन कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें