फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विरोधी मोर्चा: तेलंगाना के सीएम केसीआर ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात, कुछ देर में शरद पवार से भी मिलेंगे

Sun, 20 Feb 2022 03:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। अपनी मुहिम को और रफ्तार देने के लिए वे कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  से मुलाकात की।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और केसीआर की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों को लामबंद होने का आह्वान करने के कुछ दिनों बाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज मुंबई पहुंचे जहां उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गईं। उद्धव से मुलाकात के बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे। वहीं केसीआर के स्वागत में मुंबई के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं।  तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अनुसार, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनकी टीम को  खाने पर आमंत्रित किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन


केसीआर ने भाजपा पर साधा था निशाना
केसीआर ने इससे पहले भाजपा पर निशाना साधा था और कहा था कि इसे देश से  निष्कासित कर देना चाहिए नहीं तो देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने भाजपा को सत्ता से  बाहर करने के लिए राजनीतिक ताकतों को एक साथ आने का भी आह्वान किया। भाजपा के खिलाफ विभिन्न विपक्षी दलों को एक साथ लाने के प्रयासों के तहत केसीआर पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से मिलने की भी योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें