फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Anthony Albanese: भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई PM, अल्बानीज देश में कितने दिन रहेंगे, यात्रा के एजेंडे में क्या?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 09 Mar 2023 06:27 PM IST

सार

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। अल्बानीज के साथ दो मंत्री  और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कल अहमदाबाद स्थित राजभवन में होली खेली। जबकि आज वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद में टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज का भारत दौरा, दौरे में अब तक क्या-क्या हुआ? आगे के कार्यक्रम क्या हैं? दौरे के एजेंडे में क्या-क्या है?
विज्ञापन

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। अल्बानीज के साथ दो मंत्री  और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भारत आया है। अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कल अहमदाबाद स्थित राजभवन में होली खेली। जबकि आज वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहमदाबाद में टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज का भारत दौरा, दौरे में अब तक क्या-क्या हुआ? आगे के कार्यक्रम क्या हैं? दौरे के एजेंडे में क्या-क्या है?

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज का भारत दौरा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज आठ से 11 मार्च तक भारत की यात्रा पर हैं। उनके साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल, संसाधन और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के मंत्री मेडेलीन किंग और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी है। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद अल्बानीज की यह पहली भारत यात्रा है। बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की तैयारी के लिए फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। अल्बानीज ने जयशंकर से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में अपनी भारत यात्रा का जिक्र किया था।

ऑस्ट्रेलियाई PM - फोटो : SOCIAL MEDIA
दौरे में अब तक क्या-क्या हुआ?
8 मार्च:
ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज शाम साढ़े छह बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें। इसके बाद वह साबरमती आश्रम गए। करीब सात बजे वह होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे।

9 मार्च: पीएम मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम एंथनी अल्बानीज - फोटो : Agency
आगे के कार्यक्रम क्या हैं?
10 मार्च:
वह नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में भाग लेंगे, जिसके बाद राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसी दिन अल्बनीज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। वह नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। 

11 मार्च: अल्बानीज अपनी चार दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन पहले व्यक्तिगत भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में, नेता भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे। 

एंथनी अल्बानीज और नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
दौरे के एजेंडे में क्या-क्या है?
ऑस्ट्रेलियाई नेता एंथनी अल्बानीज ने अपने दौरे के बीच बुधवार को एलान किया कि उनके देश और भारत सरकार ने 'ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र' को अंतिम रूप दे दिया है। उनके मुताबिक, इस नए तंत्र का मतलब है कि यदि आप एक ऐसे भारतीय छात्र हैं जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन कर रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो ऐसे में वापस लौटने पर आपकी कड़ी मेहनत की डिग्री को मान्यता दी जाएगी। गुजरात राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उन भारतीय छात्रों के लिए एक नई छात्रवृत्ति 'मैत्री'  की भी घोषणा की जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करना चाहते हैं। 

इससे पहले दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात होगी। इसके अलावा सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। 

जानकारी के मुताबिक, अल्बानीज की यात्रा के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के बीच सहयोग के विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है।

नरेंद्र मोदी-एंथनी अल्बानीज - फोटो : ANI
दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं: अल्बानीज 
अपने दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा था कि प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी पहली भारत यात्रा होगी। मैं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत संबंध को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं। भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हैं, लेकिन यह और मजबूत हो सकते हैं। यह हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर टिकी है। इससे हमारे रक्षा, आर्थिक और तकनीकी हितों को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता झलकती है।

उन्होंने कहा था कि एक मजबूत भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी हमारे क्षेत्र की स्थिरता के लिए अच्छी है। इसका अर्थ अधिक अवसर, अधिक व्यापार और निवेश भी है। हमारी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करना और हमारे लोगों को सीधे लाभ पहुंचाना, यही हमारा मकसद है। 

उन्होंने कहा था कि जब हम भविष्य की ओर देखते हैं, तो पाते हैं कि भारत-ऑस्ट्रेलिया का एक महत्वपूर्ण भागीदार और घनिष्ठ मित्र बने रहेंगे। मैं क्वाड लीडर्स समिट के लिए इस साल के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी की मेजबानी करने और जी-20 लीडर्स समिट के लिए सितंबर में फिर से भारत आने के लिए उत्सुक हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
भारत बेसब्री से ऑस्ट्रेलियाई पीएम के आने का इंतजार कर रहा है: पीएम 
ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को उन्होंने कहा कि भारत बेसब्री से ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी ने  ट्वीट किया, 'भारत आपके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। देश, ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी विचार-विमर्श की प्रतीक्षा में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next