बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं, नई जानकारियां सामने आ रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। एजेंसी की जांच मुख्य रूप से दो सवालों पर टिकी है। अगर इन सवालों के जवाब मिल जाते हैं तो सीबीआई के लिए इस मामले की गुत्थी सुलझाना काफी आसान हो सकता है।
1. सुशांत को सबसे पहले फंदे पर लटका हुआ किसने देखा
इस मामले में अभी तक यही साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले किसने देखा था। 14 जून को हुई इस घटना के दौरान घटनास्थल पर सुशांत के अलावा चार लोग थे। इनमें से तीन सुशांत के नौकर थे और उनका दोस्त सिद्धार्थ पिठानी था। सीबीआई इनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
पूछताछ में सामने आया है कि इन चारों में से दो के बयानों में अंतर है। जिन दो लोगों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं उनमें सुशांत का बावर्ची नीरज और उनका दोस्त सिद्धार्थ पिठानी है। नीरज ने ही 14 जून की सुबह सुशांत को जूस दिया था, जिसके बाद सुशांत अपने कमरे में चले गए थे और दरवाजा बंद कर लिया था।