फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social media: कभी टूटा हुआ ट्रैक, कभी पटरी पर डंपर , क्या ऐसे ही रेल चलेगी 'प्रभु'!

Wed, 23 Aug 2017 09:28 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 2:40 पर पांच दिनों में दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर और इटावा के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसा औरेया के पास अछल्दा रेलवे स्टेशन के नजदीक हो गया। ट्रेन एक डंपर से टकराई, जिस वजह से इंजन समेत ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। 
विज्ञापन



इस हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है लेकिन 21 लोग घायल हुए हैं। वहीं इस ट्रेन हादसे के बाद लोगों ने रेलवे और रेल मंत्री पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। पांच दिनों के अंदर दो बड़े रेल हादसे के बाद लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि इसमें रेलवे की ही लापरवाही है। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर कहा कि एक हफ्ते के आंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा इस बात को यह कह कर नहीं टाल सकते कि चलता है।  2 train derailments within a week.There has to be an accountability."Chalta hai" attitude disappointing.Innocent lives lost#KaifiyatExpress — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 23, 2017
विज्ञापन

वहीं आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि उत्कल एक्सप्रेस के बाद एक हफ्ते में दूसरा बड़ा रेल हादसा। यह सरकार कैसे कार्य कर रही है? लेकिन यहां पर इंसाफ नहीं हो सकता है।  After Utkal Express it's another Rail accident within a week. How this Govt is working? But Hamare yehan istifa nhi hota  #KaifiyatExpress — Lalu Prasad Yadav (@ModiLeDubega) August 23, 2017 प्रभु दया करें,अगर आप भी लोगों को सुरक्षित सफ़र का वादा नहीं कर सकते,तो आख़िर लोग जाएँ तो जाएँ कहाँ??  #KaifiyatExpress — Shweta Jha (@shwetasplash) August 23, 2017 कभी टूटा हुआ ट्रैक, कभी पटरी पर
डंपर 🚆 🚚...इंसानियत की ज़िंदगी का कोई मोह या अहिमयत् है कि नहीं प्रभु जी..हे @sureshpprabhu #kaifiyatexpress— Prakash Gupta® (@BeingPkashGupta) August 23, 2017
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें