फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसेना में शामिल हुआ सुविधाओं से लेस एक और अस्पताल, सैन्य कर्मियों को मिलेगा बेहतर इलाज

Mon, 24 Dec 2018 05:55 PM IST
आसिम खान भाषा, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने सोमवार को मुंबई के पास उरण में नौसैन्य स्टेशन करांझा में अपने दसवें नौसैन्य अस्पताल के रूप में आईएनएचएस संधानी को अपने बेड़े में शामिल किया। पश्चिमी क्षेत्र के एनडब्ल्यूडब्ल्यूए (नौसेना पत्नी कल्याण संघ) की प्रमुख प्रीति लूथरा ने अस्पताल को बेड़े में जोड़ने संबंधी फलक का अनावरण किया।

विज्ञापन


नौसेना ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि अस्पताल सर्जन कैप्टन एचबीएस चौधरी के पहले प्रथम कमान अधिकारी ने कमीशनिंग वारंट पढ़कर सुनाया। इसमें कहा गया, ‘‘बीते कुछ दशकों में नौसैन्य स्टेशन करांझा के तेज विस्तार के साथ, यहां रहने वाले आठ हजार से अधिक नौसैन्य कर्मियों तथा उनके आश्रितों के बेहतर इलाज के लिए एक समर्पित अत्याधुनिक अस्पताल की जरूरत महसूस हुई।’’ 

एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय नौसैन्य अस्पताल पोत (आईएनएचएस) संधानी भारतीय नौसेना का दसवां नौसैन्य अस्पताल है। इसमें कहा गया कि दवा, सर्जरी, स्त्रीरोग, बालरोग आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञों के दल वाले 30 बिस्तरों के इस अस्पताल के बेड़े में शामिल होने से बेहतर गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्रता से इलाज मिल पाएगा और मरीजों को समुद्र मार्ग से मुंबई ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें