कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने प्रदेश में कैबिनेट फेरबदल पर बयान दिया है। राव ने कहा कि हर कैबिनेट विस्तार या बदलाव का कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर होता है, कुछ दिनों तक कुछ लोगों को भावनाएं उमड़ेंगी। लेकिन सब हल हो जाएगा, यह प्रक्रिया काफी सोच-समझकर की गई है।
दिनेश गुंडू राव ने आगे कहा कि उत्तरी कर्नाटक पर ध्यान देना जरूरी था, क्योंकि पहली कैबिनेट में वहां से काफी कम मंत्री थे। आज उनके साथ हमने न्याय किया है, इस प्रक्रिया में तालमेल बिठाने की वजह से कुछ सीनियर छूटेंगे ही।
वहीं कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस के मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा मैं यह नहीं कहता कि मांग करना गलत है। हालांकि मैं सीएम धरम सिंह के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनना चाहता था लेकिन मैं शांत था क्योंकि मैं स्थिति को समझ गया था।