फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेट स्पीच मामला: वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज के खिलाफ एक और मामला हुआ दर्ज, पिछले सप्ताह मिली थी सशर्त जमानत

Tue, 10 May 2022 03:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

पीसी जार्ज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ाना) और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ तिरुवनंतपुरम में पहले से दर्ज मामले के बारे में विवरण और जमानत की शर्तों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीसी जॉर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के वरिष्ठ नेता पीसी जार्ज के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को नफरत फैलाने वाला भाषण देने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया है। पलारिवत्तोम पुलिस ने आठ मई को कोच्चि के वेन्नाला स्थित एक मंदिर में उत्सव के मौके पर दिये गये भाषण के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के सिलसिले में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किये जाने और जमानत पर छोड़े जाने के एक सप्ताह बाद वरिष्ठ के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ाना) और 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ तिरुवनंतपुरम में पहले से दर्ज मामले के बारे में विवरण और जमानत की शर्तों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले पीसी जॉर्ज ने एक सम्मेलन में भाषण के दौरान आरोप लगाया था कि मुस्लिम रेस्तरां में हिंदुओं को नपुंसक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गैर मुस्लिमों से मुस्लिम रेस्तरां में न जाने की अपील करते हुए कहा था, वहां पुरुषों को नपुंसक और महिलाओं को बांझ बनाने वाली चाय परोसी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि वे देश पर कब्जा कर सकें। 

उनके इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई थी। उनके बयान की जमकर निंदा हुई इतना ही नहीं, कांग्रेस ने राज्य सरकार से जॉर्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया था कि जॉर्ज ने यह बयान साम्प्रदायिक भावना भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के मकसद से दिया है। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और 1 मई को उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इसके कुछ घंटो बाद ही अदालत से उनको सशर्त जमानत दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें