फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा जारी, एक और भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला

Mon, 03 Jun 2019 11:37 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में उत्तर 24-परगना जिले के बशीरहाट इलाके के बाजितपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला है। बादुड़िया के रहने वाले खुदरा व्यापारी अजय मंडल (36) शनिवार शाम से ही लापता थे। रविवार को बाजितपुर में सड़क किनारे बनी एक नहर से उनका शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मंडल के शरीर पर घावों के कई निशान थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मंडल ने लोकसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा का दामन थामा था। विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने मंडल के तृणमूल समर्थक होने का दावा करते हुए कहा कि उसकी हत्या से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। उधर, हुगली जिले में कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा के एक विजय जुलूस पर देसी बम फेंका। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। भाजपा ने इसके लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है।

तृणमूल कार्यकर्ता को गोली मारी :

दक्षिण दिनाजपुर में हिंसा के एक अन्य मामले में कथित भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कार्यकर्ता अमन राय (45) को गोली मार कर घायल कर दिया। सूत्रों के अनुसार हमलावर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए राय के भाई के घर पर तोड़-फोड़ कर रहे थे। अमन ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उसे गोली मार दी गई। हुगली जिले के रायपुर में कथित भाजपा समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। वहीं उत्तर 24-परगना जिले के सोदपुर में तृणमूल कार्यकर्ता के घर में तोड़-फोड़ की गई। हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर में कथित भाजपा समर्थकों ने रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यालय में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें